
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
US-Israel vs Iran War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से पश्चिम एशिया में अफरा-तफरी है. अब ईरान न केवल इजरायली शहरों बल्कि खाड़ी देशों में अमेरिकी मिलिट्री बेसों पर भी मिसाइलें दाग रहा है. ईरान ने हवाई अड्डों और रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है.
इस बीच जंग के 10वें दिन ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर बनाया है. मोजतबा मारे गए नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे हैं. अमेरिका और इजराइल ने नए ईरानी लीडर को भी खत्म करने की कसम खाई है.
इजरायली रक्षा बल (आईडीएएफ) ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में कई बड़े हमले किए गए. इस दौरान मिसाइल लॉन्चर, रक्षा प्रणालियों, हथियार भंडारण केंद्रों और अन्य सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया. आईडीएफ के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान इजराइली वायुसेना अब तक सैकड़ों स्ट्राइक मिशन पूरा कर चुकी है.
ईरान की राहत संस्था ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतें नष्ट हो गई हैं. संगठन के अनुसार अब तक 9,669 नागरिक इकाइयां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं. संस्था की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 7,943 रेसिडेंशियल और 1,617 कमर्शियल बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा है.
अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें