live

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अभी और बढ़ेगा तनाव, ट्रंप बोले - ईरान पर तीसरा हमला जल्द करेंगे

Israel Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में तनाव अब चरम पर है. जहां अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों और सैन्य ठिकानों पर 2,000 से ज्यादा हमले किए हैं, वहीं ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी बेस और तेल अवीव को निशाना बनाया है.

Published date india.com Updated: March 3, 2026 11:57 PM IST
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अभी और बढ़ेगा तनाव, ट्रंप बोले - ईरान पर तीसरा हमला जल्द करेंगे

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट इस वक्त एक भीषण महायुद्ध की आग में झुलस रहा है. शनिवार, 28 फरवरी 2026 की सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला शुरू किया था. अमेरिका ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ और इजरायल ने ‘ऑपरेशन लायंस रोर’ का नाम दिया है.

इस हमले ने ईरान को हिला कर रख दिया है, क्योंकि इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. उनके साथ ही रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कई शीर्ष कमांडर और ईरान के रक्षा मंत्री भी मारे गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान के मिसाइल ठिकानों, परमाणु केंद्रों और कमांड सेंटर्स पर 2,000 से अधिक हमले किए गए हैं. ट्रंप ने सीधे तौर पर ईरानी जनता से अपने देश पर वापस नियंत्रण पाने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि यह सैन्य अभियान अगले 4-5 हफ्तों तक जारी रह सकता है.

ईरान का पलटवार और गल्फ देशों में तबाही

नेतृत्व खत्म होने के बावजूद ईरान ने हार नहीं मानी और तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. तेहरान ने इजरायल के तेल अवीव और यरूशलेम जैसे शहरों पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. इतना ही नहीं, ईरान ने खाड़ी देशों (UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया.

इन हमलों में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. जहां अमेरिका ने अपने नुकसान को सीमित बताया है, वहीं IRGC का दावा है कि उन्होंने 500 से अधिक अमेरिकी सैनिकों को हताहत किया है. ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है और वहां 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.

इजरायल में हाई अलर्ट

युद्ध की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 30 घंटों में इजरायली वायुसेना ने ईरान पर 2,000 से ज्यादा बम बरसाए हैं. तेहरान के पास एक स्कूल और गांधी अस्पताल पर भी हमले की खबरें हैं, जिससे नागरिक हताहत हुए हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि वे तेहरान के दिल पर हमला कर रहे हैं ताकि ‘ईरानी आतंक’ को जड़ से खत्म किया जा सके.

दूसरी ओर, इजरायल ने अपने देश में भी इमरजेंसी घोषित कर दी है. पूरे इजरायल में सायरन गूंज रहे हैं और जनता को बंकरों के पास रहने का निर्देश दिया गया है. स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है. ईरान ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और पूरे देश में मोबाइल सेवाएं ठप हैं.

Live Updates

  • Mar 3, 2026 11:57 PM IST

    अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा – जल्द ही ईरान पर हमले की तीसरी वेव आएगी. हमारे पास मिसाइलों की अनलिमिटेड सप्लाई है. हमारे पास मिडिल और अपर-लेवल इंटरसेप्टर मिसाइलें हैं. हमें कोई रोक नहीं सकता. हमारे पास हथियारों की कमी नहीं है.

  • Mar 3, 2026 11:32 PM IST
    इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, हम जंग रोकने के लिए तैयार हैं. हम बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन बातचीत इज्जत के साथ होनी चाहिए, ईरान के खिलाफ कुछ हुक्म देने के लिए नहीं. हम अपना बचाव कर रहे हैं. हम अपना हक ढूंढ रहे हैं और कुछ नहीं.
  • Mar 3, 2026 10:46 PM IST
  • Mar 3, 2026 9:25 PM IST
    ईरान ने UAE पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे
    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं. अधिकतर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. 13 मिसाइलें समुद्र में गिर गईं.
  • Mar 3, 2026 8:56 PM IST
    पड़ोसी देश के बेस से हमला हुआ तो निशाना बनाएंगे-ईरान
    संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने चेतावनी दी है कि अगर किसी पड़ोसी देश के एयरबेस का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमला करने के लिए किया गया, तो उसे निशाना बनाया जाएगा.
  • Mar 3, 2026 8:39 PM IST
    मिडिल ईस्ट और पर्शियन गल्फ से लोगों को वापस लाएगा इंडिगो
    इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि मिडिल ईस्ट और पर्शियन गल्फ की स्थिति को देखते हुए लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अभी 4 फ्लाइट्स जेद्दाह के लिए जा रही हैं. आज बाद में एक फ्लाइट मस्कट के लिए भी चलाई जाएगी. 4 मार्च से ज्यादा नियमित उड़ानें और सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी. जिन जगहों पर फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है उसमें मस्कट, जेद्दाह, मदीना, एथेंस. कुल मिलाकर 13 आने-जाने की उड़ानें संचालित होंगी.
  • Mar 3, 2026 8:23 PM IST
    लेबनान में 30,000 लोग घर छोड़कर राहत शविर में पहुंचे
    UN की शरणार्थी एजेंसी UNHCR के मुताबिक, इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद लेबनान में कम से कम 30,000 लोग अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में पहुंचे हैं.
  • Mar 3, 2026 8:11 PM IST
    ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से UAE के ऑयल जोन में आग
    UAE के फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन (FOIZ) में मंगलवार सुबह ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से आग लग गई. ड्रोन को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद उसके टुकड़े इलाके में गिरे, जिससे यह घटना हुई.
  • Mar 3, 2026 7:54 PM IST
    जॉर्डन ने अपना एयरस्पेस दोबारा खोला
    जॉर्डन के सिविल एविएशन रेगुलेटरी कमीशन ने देश का एयरस्पेस दोबारा खोलने की घोषणा की है. सोमवार रात से लागू बैन को अब खत्म कर दिया गया है.
  • Mar 3, 2026 7:35 PM IST
    इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर किया अटैक
    इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के उपनगरों में हवाई हमले किए हैं. इजरायली आर्मी रेडियो के अनुसार, इन हमलों का लक्ष्य हिजबुल्लाह के वे नेता थे. लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ये हमले बिना किसी पूर्व चेतावनी के किए गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.