
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
US launches airstrikes in Syria: अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. ये हमले शुक्रवार रात में किए गए. एक आतंकवादी हमले में दो अमेरिकी सेना के सैनिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने सीरिया (Syria) में मिलिट्री कार्रवाई की है. इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक रूप से अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमलों का जवाब देने की कसम खाई थी.
13 दिसंबर को सेंट्रल सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ था. सीरिया के पल्मायरा शहर में एक हमलावर ने अमेरिकी और सीरियाई सेना के काफिले को निशाना बनाया था. इस हमले में नेशनल गार्ड के दो अमेरिकी सैनिक और एक दुभाषिया मारे गए थे. हमलावर को बाद में मार गिराया गया था. इस हमले में तीन अन्य अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए थे.
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों पर बमबारी की गई. ये हमले बड़े पैमाने पर किए गए जिसमें पूरे मध्य सीरिया के ठिकाने शामिल थे. बता दें कि वर्तमान में सीरिया में 1000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. इनका मकसद सीरिया में फिर से इस्लामिक स्टेट के उभार को रोकना है. सैन्य कार्रवाई के बाद रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने संकेत दिया कि IS के खिलाफ हमले जारी रहेंगे.
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं है बल्कि बदले की घोषणा है. राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका अपने लोगों की रक्षा के लिए कभी भी हिचकिचाएगा नहीं और कभी पीछे नहीं हटेगा.हेगसेथ ने आगे कहा कि आज हमने अपने दुश्मनों का शिकार किया और उन्हें मार गिराया. हम यह जारी रखेंगे.
सीरिया के तानाशाह बशर अल-असद के पतन के बाद देश में ये अमेरिकी सेना पर पहला हमला था. सैनिकों पर तब हमला किया गया था जब वे इस्लामिक स्टेट के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहायता कर रहे थे. सैनिकों पर एक अकेले बंदूकधारी ने हमला किया
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार, 18 दिसंबर को सीरिया पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के अंतिम बैच को रद्द करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए थे. ये प्रतिबंध गृह युद्ध के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए असद सरकार को सबक सिखाने के लिए लगाए गए थे. दिसंबर 2024 में असद को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.