'शनिवार दोपहर तक होनी चाहिए बंधकों की रिहाई वरना...' ,डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दिया अल्टीमेटम

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद वो कई बड़े फैसले ले चुके हैं. जिसके बाद पूरी दुनिया की नजर ट्रंप पर टिकी हुई है. इस के साथ अब डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के लिए चेतावनी जारी कर दी है.

Published date india.com Published: February 11, 2025 1:46 PM IST
'शनिवार दोपहर तक होनी चाहिए बंधकों की रिहाई वरना...' ,डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दिया अल्टीमेटम

Israel-Hamas War। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (10 फरवरी) को कहा कि हमास को शनिवार दोपहर ) दोपहर 12 बजे तक बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा कर देना चाहिए.अगर फिलिस्तीनी ग्रुप ऐसा नहीं करता है तो वो इजरायल-हमास युद्धविराम को रद्द करने का प्रस्ताव रखेंगे.

अमेरिका के ओवल ऑफिस में मीडिया के साथ चर्चा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,  ‘8 जनवरी को हमास द्वारा रिहा किए गए तीन बंधकों की कमजोर शारीरिक हालत और फिलिस्तीनी ग्रुप की तरफ से बंधकों की रिहाई रोकने की घोषणा पर निराशा व्यक्त की.’

5 बार हो चुकी है कैदियों की अदला-बदली

जानकारी के मुताबिक गाजा युद्धविराम समझौते के तहत हमास को इजरायली बंधकों को रिहा करना है जिसके बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा. इस संदर्भ में अब तक पांच बार बंधकों-कैदियों की अदला-बदली हो चुकी है.

डानोल्ड ट्रंप ने इस मामले में आगे कहा, ‘जहां तक ​​मेरा सवाल है, अगर शनिवार 12 बजे तक सभी बंधकों को वापस नहीं लौटाया जाता है, तो मैं कहूंगा कि इसे रद्द कर दिया जाए और सभी दांव बंद कर दिए जाएं और तबाही मचने दी जाए. उन्हें शनिवार 12 बजे तक बंधकों को वापस लौटा दिया जाना चाहिए.’

बंधकों को एक साथ रिहा किया जाए

ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर जॉर्डन और मिस्र गाजा से हटाए जाने वाले फिलिस्तीनी शरणार्थियों को नहीं लेंगे तो वे उन्हें दी जाने वाली सहायता रोक सकते हैं. वो मंगलवार को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला से मिलने वाले हैं. इसके आगे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो चाहते हैं कि बंधकों को एक साथ रिहा किया जाए, न कि कुछ को एक बार में, ‘हम चाहते हैं कि सभी वापस आ जाएं.’

गाजा पर हो सकता है अमेरिका का कब्जा

ड्रंप की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप के प्रस्ताव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. जिसमें कहा जा रहा है कि एक बार लड़ाई बंद हो जाने के बाद गाजा पर अमेरिका का कब्जा हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके प्रस्ताव के तहत फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी पर वापस लौटने का अधिकार नहीं होगा. इस तरह उन्होंने अपने ही अधिकारियों के उस बयान का खंडन किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि गाजा के लोगों को केवल अस्थायी रूप से ही हटाया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

                                                                                  (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.