अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने चमकाया अपना कारोबार, सालभर में 12800 करोड़ बढ़ गई संपत्ति, भारत में ही चला रहे 8 पर्सनल प्रोजेक्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर अपने बिजनेस को बढ़ाने और परिवार को फायदा पहुंचाने के आरोप लगते रहे हैं. ट्रंप विदेशी सरकारों और कंपनियों से ऐसे सौदे कर रहे हैं जिनसे उनके परिवार को पैसा मिल रहा है.

Published date india.com Updated: January 23, 2026 5:39 PM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने चमकाया अपना कारोबार, सालभर में 12800 करोड़ बढ़ गई संपत्ति, भारत में ही चला रहे 8 पर्सनल प्रोजेक्ट
ट्रंप परिवार की कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए 86.7 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की.

अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जैसे विश्व सुधार पर निकले हैं. हर दिन वो ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिससे अमेरिका का तो फायदा हो रहा है. लेकिन, बाकी देशों पर बोझ बढ़ता जा रहा है. अमेरिका को ग्रेट (महान) बनाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अंदर ही अंदर अपना ही भला करने में जुटे हैं. अपने बिजनेस माइंड की बदौलत उन्होंने अपना प्रोफाइल और कारोबार दोनों चमकाया है. बीते एक साल में ट्रंप की कुल प्रॉपर्टी में 12 हजार 800 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. गौर करने वाली बात ये है कि ट्रंप कुछ दिनों पहले भारत की जिस अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बता रहे थे, यहीं उनके 8 पर्सनल प्रोजेक्ट चल रहे हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 में दोबारा व्हाइट हाउस लौटने के बाद सिर्फ एक साल में ट्रंप की निजी संपत्ति में बढ़ गई है. टैरिफ वॉर से भी ट्रंप की पर्सनल प्रॉपर्टी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. ट्रंप ऑर्गनाइजेशन 20 से ज्यादा विदेशी प्रोजेक्ट्स चला रहा है. उन्होंने ‘ट्रंप’ नाम को लाइसेंस देकर करीब 210 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें ओमान में लग्जरी होटल और सऊदी अरब में शामिल हैं.

भारत में ट्रंप के पर्सनल प्रोजेक्ट

  • ट्रंप की कमाई का बड़ा हिस्सा विदेशी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से आता है. भारत में ट्रंप के कई पर्सनल प्रोजेक्ट चल रहे हैं. पुणे में ट्रंप वर्ल्ड सेंटर बन रहा है. इससे 289 लाख डॉलर की कमाई का अनुमान है.
  • पुणे में बन रहा ट्रंप ट्रेड सेंटर 16 लाख वर्ग फीट एरिया में फैला होगा. इस प्लान में दो 27-मंजिला ग्लास टावर, एक लग्जरी शॉपिंग स्ट्रीट और भारत का पहला ट्रंप क्लब शामिल है. इस प्रोजेक्ट से करीब 2,500 करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद है.
  • गुरुग्राम में ट्रंप के रेसिडेंशियल और होटल प्रोजेक्ट्स लिस्टेड हैं. गोल्फ कोर्स बनाने की बात भी सामने आ रही है.
  • पिछले साल तक ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने कई बड़े बिल्डरों के साथ मिलकर भारत के मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम में 7 प्रोजेक्ट्स से कम से कम 175 करोड़ रुपये कमाए थे.
  • भारत में ट्रिबेका नाम की कंपनी, ट्रंप-ब्रांडेड प्रॉपर्टीज की देखरेख करती है. पुणे में बन रहे नए प्रोजेक्ट से कम से कम 15,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है.
  • अगस्त 2025 तक भारत में मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और कोलकाता में 4 ट्रंप टावर प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं. इनका कुल क्षेत्रफल करीब 35 लाख वर्ग फीट है.
  • पुणे, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में 6 और प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं. इसके बाद भारत में 14 ट्रंप-ब्रांडेड प्रोजेक्ट्स होंगे, जो इसे अमेरिका के बाहर ट्रंप टावर्स का सबसे बड़ा बाजार बना देगा.

हैदराबाद में ‘फ्यूचर सिटी’ में निवेश
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अगले 10 साल में’फ्यूचर सिटी’ और आसपास के क्षेत्रों में 1 लाख करोड़ रुये का निवेश करने का इरादा रखती है. यह भारत में किसी भी विदेशी रियल एस्टेट और टेक ग्रुप की ओर से की गई अब तक की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक है.

टैरिफ के बदले प्रोजेक्ट
यही नहीं, ट्रंप ने वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों को टैरिफ में ढील के बदले बिजनेस की डील भी की है. इन दोनों देशों में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन को बड़े गोल्फ और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की मंजूरी मिल गई है.

गिफ्ट, चंदा और सेटलमेंट
फिल्म, टेक और मीडिया कंपनियों से हुए सेटलमेंट, चुनाव के बाद जुटाया गया भारी चंदा और लग्जरी गिफ्ट्स भी ट्रंप की संपत्ति में शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्रिप्टोकरेंसी से होती है बंपर कमाई
क्रिप्टोकरेंसी ट्रंप परिवार की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स है. ट्रंप से जुड़ी कंपनियों और मीम कॉइन से सैकड़ों मिलियन डॉलर की आमदनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ भी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का एक बड़ा क्रिप्टो डील हुआ है. ये डील 17,000 करोड़ रुपये की बताई जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.