डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आए पत्रकार के सवाल तो छोड़ दिया इंटरव्यू, बोले- थैंक्यू, डार्लिंग, देखें: VIDEO

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 8, 2026 8:50 AM IST

Donald Trump Latest Interview: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में इंटरव्यू के लिए आए थे. यहां जब पत्रकार ने उनसे तीखे सवाल पूछे तो वह नाराज होकर इंटरव्यू बीच में छोड़ गए. दुनिया भर में इसकी चर्चाएं छिड़ गई हैं.

अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Latest Interview) एक बार फिर मीडिया के साथ अपने व्यवहार को लेकर चर्चाओं में आग गए हैं. इस बार वह अमेरिका के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल NBC न्यूज पर 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में इंटरव्यू के लिए आए थे. इस इंटरव्यू में उनसे सवाल-जवाब कर रहीं पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर (Kristen Welker) ने उनसे तीखे सवाल पूछने शुरू किए तो ट्रंप को यह रास नहीं आया और उन्होंने यह बातचीत बीच में छोड़कर जाना सही समझा. इंटरव्यू छोड़ने का ट्रंप का यह वीडियो अब वायरल है और लोग इस पर कॉमेंट कर रहे हैं.

Advertising
Advertising

डोनाल्ड ट्रंप से इस इंटरव्यू में चुनावों में धांधली को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि इन दिनों कैलीफोर्निया में आयोजित हुए चुनावों में जो देरी हो रही है वह भी धांधली के चलते ही हो रही है. इस पत्रकार ने कहा कि आप जो आरोप लगा रहे हो उस पर कुछ सुबूत तो दीजिए. इस बीच दोनों के बीच कहा-सुनी बढ़ी और ट्रंप ने इस बातचीत को, 'चलो, यहीं खत्म करते हैं. क्योंकि अब बहुत हो गया. शुक्रिया, डार्लिंग.' कहकर खत्म कर दिया और वह माइकाोफोन निकालकर चलते बने. ट्रंप के शब्द थे, 'लेट्स कॉल इट क्विट्स. बीकॉज आई हेव हेड एनफ. थैंकयू, डार्लिंग.'

इस इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति से कई तीखे सवाल पूछे जा रहे थे. शुरुआत में वह शांत और सहज होकर ही जवाब दे रहे थे लेकिन जब बात 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में धांधली के आरोप पर आई तो वह बिगड़ गए. उन्होंने इस चैनलको ही एक तरफा भ्रष्ट नेटवर्क बता दिया और फिर अपने कोर्ट पर लगे माइक्रोफोन को निकालने लगे और खड़े होकर चलते बने.

इस इंटरव्यू में सब कुछ सही चल रहा था, ट्रंप से ईरान युद्ध, परमाणु हथियार और अमेरिका को विदेशी युद्धों से दूर रखने के उनके वादों पर तीखे सवाल पूछे जा रहे थे. इस दौरान बात चलते-चलते 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में धांधली के आरोपों पर आ गई. ट्रंप ने इन चुनावों में धांधली का बड़ा आरोप लगाया था. इस पर उनसे जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे सुनिए आप: वह बड़े सुबूत थे. वहां सुबूतों के सिवाए और कुछ नहीं था. चुनावों में धांधली हुई थी और वे गंदे चुनाव थे, और यह फिर से कैलीफोर्निया में हो रहा है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कैलीफोर्निया बैलेट की गिनती में देरी यह बताती है कि वहां प्रक्रिया में कुछ गलत हो रहा है. वोटिंग खत्म होने के कई दिनों बाद भी राज्य में कई सीटों पर नतीजे तय नहीं हो पाए हैं. इस पर वेल्कर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि कैलीफोर्निया में चुनाव के दिन तक डाक से भेजे गए मत पत्रों के बाद में पहुंचने पर भी गिना जाता है, और इस प्रक्रिया के कारण अक्सर वोटों की गिनती का समय बढ़ जाता है.

ट्रंप ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'पता है वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धांधली कर रहे हैं.' वेल्कर ने कहा कि क्या इसका कोई सुबूत है? ट्रंप ने कहा, 'मुझे बस देखना है. मुझे बस देखना और सुनना है, लोगों की बातें सुननी हैं और देखते हैं कि क्या होता है.'

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें