ड्राइवर से लेकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनने तक... जानिए कौन हैं निकोलस मादुरो? ट्रंप ने मुकदमा चलाने का बनाया प्लान

Who Is Nicolas Maduro: अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने के बाद ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी का दावा किया. आइए जानते हैं निकोलस मादुरो कौन हैं और इस संकट का वैश्विक असर क्या पड़ रहा?

Published date india.com Published: January 3, 2026 10:06 PM IST
ड्राइवर से लेकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनने तक... जानिए कौन हैं निकोलस मादुरो? ट्रंप ने मुकदमा चलाने का बनाया प्लान

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही हैं. शनिवार तड़के राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में जोरदार धमाकों की खबरें सामने आईं. वेनेजुएला सरकार का आरोप है कि अमेरिका ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर देश से बाहर ले गए. इस दावे के बाद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई और हर कोई वेनेजुएला के बारे में जानना चाह रहा है. आइए इस खबर में जानते हैं राष्ट्रपति मादुरो के बारे में…

कौन हैं निकोलस मादुरो?

निकोलस का राजनीतिक सफर बहुत ही साधारण तरीके से शुरू हुआ. 1962 में जन्मे मादुरो ने अपने करियर की शुरुआत बस ड्राइवर और मेट्रो यूनियन लीडर के रूप में की थी. धीरे-धीरे वे पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज के करीबी बन गए. फिर, मादुरो ने 2006 से 2013 तक वेनेजुएला के विदेश मंत्री के रूप में काम किया और लैटिन अमेरिका के कई क्षेत्रीय संगठनों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. 2012 में उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया गया और चावेज की मृत्यु के बाद 2013 में वे देश के राष्ट्रपति बने. तब से अब तक मादुरो लगातार सत्ता में बने हुए हैं, हालांकि उनका कार्यकाल विवादों में घिरा रहा है.

अमेरिका से टकराव नया नही

बता दें कि अमेरिका और मादुरो सरकार के बीच टकराव कोई नया नहीं है. अमेरिकी न्याय विभाग ने 2020 में मादुरो पर नार्को-टेररिज्म जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. आरोपों में कहा गया था कि वेनेजुएला की सत्ता मादक पदार्थ तस्करी और आपराधिक नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रही है. अमेरिका ने मादुरो और उनके करीबी नेताओं पर इनाम भी घोषित किया था. अमेरिकी अधिकारियों का कहना रहा है कि ड्रग तस्करी को अमेरिका के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया. इसी पृष्ठभूमि में मौजूदा सैन्य कार्रवाई को देखा जा रहा है.

वैश्विक राजनीति में हलचल तेज

अमेरिकी सैनिकों द्वारा मादुरो की गिरफ्तारी के दावे और हमलों ने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी के जिंदा होने का सबूत मांगा है. वहीं, अमेरिका का कहना है कि मादुरो पर अब अदालतों में मुकदमा चलेगा. वेनेजुएला सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है. आने वाले दिनों में यह संकट किस दिशा में जाएगा, यह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा सवाल बन गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.