US Reduced China Tariffs: दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि वह चीन पर फेंटेनाइल टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर देंगे. वहीं चीन पर लगा कुल टैरिफ भी 57 फीसदी से घटाकर 47 फीसदी कर दिया गया है. टैरिफ में यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है.
ट्रंप ने क्यों लगाया था फेंटेनाइल पर टैरिफ
ट्रंप ने इससे पहले फेंटेनाइल से संबंधित चीनी उत्पादों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, ताकि इस दवा के रासायनिक अवयवों की अमेरिका में आपूर्ति को रोका जा सके.
एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने टैरिफ को घटाकर 10 प्रतिशत करने के अपने फैसले की घोषणा की और कहा, मुझे विश्वास है कि वह आने वाली मौतों को रोकने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.
विवाद सुलझ गया
ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन और अमेरिका के बीच एक विवाद “सुलझ गया” है. दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे. ट्रंप ने कहा कि वे अगले साल अप्रैल में चीन की यात्रा भी कर सकते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
कौन से पांच बड़े फैसले हुए
महत्वपूर्ण दुर्लभ मृदा तत्वों की आपूर्ति पर चीन के साथ समझौता एक साल के लिए बढ़ाया गया है. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, सभी दुर्लभ मृदा तत्वों का निपटारा हो चुका है.
इस समझौते पर हर साल फिर से बातचीत की जाएगी.
ट्रंप ने कहा कि वह और शी जिनपिंग यूक्रेन में युद्ध को सुलझाने के मुद्दे पर “मिलकर काम करने” पर सहमत हुए हैं.
चीन अमेरिका से सोयाबीन खरीदने पर सहमत हो गया है.
चिप जैसे मुद्दे, जो बीते कुछ समय से तनाव की सबसे बड़ी वजह बने थे, उन्हें भी सुलझाने का दावा ट्रंप ने किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.