Video: दुश्मन देश के जहाज पर हेलीकॉप्टर से उतरे अमेरिकी सैनिक, हथियारों के साथ अंदर घुसे और..., क्या ट्रंप ने छेड़ दिया युद्ध!

पिछले कुछ महीनों में कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत महासागर में कुछ नावों पर अमेरिकी सेना ने हवाई हमले भी किए हैं. ट्रंप ने अपने हजारों सैनिक और दुनिया के सबसे बड़ा युद्धपोत को भी वेनेजुएला से कुछ ही दूरी पर तैनात किया है.

Published date india.com Published: December 11, 2025 12:18 PM IST
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

United States vs. Venezuela: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक प्रतिबंधित तेल टैंकर को सैनिक भेजकर जब्त कर लिया है. इस घटना की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी. ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के तट पर अब तक का सबसे बड़ा तेल टैंकर जब्त किया गया है. तेल टैंकर पर हेलीकॉप्ट से सैनिकों के उतरने और हथियारों के साथ अंदर जाने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.

यहां देखिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का वीडियो…

समंदर में उतर चुके हैं अमेरिकी जंगी जहाज

बीते कुछ महीनों से अमेरिकी राष्ट्रपति वेनेजुएला के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए हैं. ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि तेल की आड़ में ड्रग्स की सप्लाई भी हो रही है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पिछले दो हफ़्तों में कैरिबियन सागर में कम से कम नौ अमेरिकी मिलिट्री जहाज काम कर रहे हैं.

पिछले कुछ महीनों में कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत महासागर में कुछ नावों पर अमेरिकी सेना ने हवाई हमले भी किए हैं. ट्रंप ने अपने हजारों सैनिक और दुनिया के सबसे बड़ा युद्धपोत को भी वेनेजुएला से कुछ ही दूरी पर तैनात किया है. ऐसा करने से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच जंग भी छिड़ सकती है. वेनेजुएला के वामपंथी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आरोप लगाया है कि ट्रंप उनकी सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं.

हालिया घटनाएं जिनसे तनाव बढ़ा है…

तेल टैंकर की जब्ती: 10 दिसंबर 2025 को अमेरिका ने वेनेजुएला के तट पर एक प्रतिबंधित तेल टैंकर को जब्त कर लिया. अमेरिका का कहना है कि यह प्रतिबंधों का उल्लंघन था जबकि वेनेजुएला ने इसे आक्रामकता बताया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सक्रिय हुए फाइटर जेट्स: बीते 9 दिसंबर 2025 को दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने वेनेजुएला की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरी. कैरिबियन सागर में अमेरिका वायुसेना और नौसेना अपनी मौजूदगी आक्रामक तरीके से बढ़ा रही हैं.

तस्करी रोकने के लिए नावों पर हमले: बीते कुछ महीनों में अमेरिका ने ड्रग तस्करी रोकने की बात कहते हुए वेनेजुएला के निकट कई नावों पर हमले किए हैं. वेनेजुएला इसे आक्रमण मानता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.