Video: मुनीर के लाडले अफसर की शर्मनाक करतूत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को मारी आंख! वीडियो वायरल

पाकिस्तान के DG ISPR की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने महिला पत्रकार की ओर आंख मारी. वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी अफसर की आलोचना शुरू हो गई है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 9:35 AM IST
Video: मुनीर के लाडले अफसर की शर्मनाक करतूत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार को मारी आंख! वीडियो वायरल

Pakistan Viral Video: पाकिस्तानी सेना के मीडिया प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान किए गए अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जनरल चौधरी महिला पत्रकार की ओर देखते हुए आंख मारते दिखाई देते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना तेज हो गई है, और उनके पेशेवर रवैये पर सवाल उठने लगे हैं.

यह प्रेस ब्रीफिंग राजनीतिक रूप से संवेदनशील थी और इसमें खासकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े मामलों को लेकर सवाल किए जा रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला पत्रकार इमरान खान से जुड़े आरोपों और सुरक्षा खतरे से जुड़े गंभीर सवाल पूछती हैं, तभी कैमरे के सामने DG ISPR का व्यवहार असामान्य दिखा. उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ पत्रकार की ओर आंख मारने का इशारा किया और कुछ क्षण बाद सार्वजनिक रूप से इमरान खान को मानसिक समस्या वाला व्यक्ति कहकर निशाना बनाया.

वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई बहस

वीडियो X पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और देखते ही देखते पाकिस्तान की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर यह मुख्य चर्चा का विषय बन गया. आलोचक कहते हैं कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सामान्य कार्यक्रम नहीं था, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आधारित थी.

ऐसे में सेना के शीर्ष मीडिया अधिकारी का यह व्यवहार कई लोगों को अस्वीकार्य लगा. कई विश्लेषकों ने सवाल उठाया कि पत्रकार के गंभीर सवालों को इस तरह हल्के अंदाज में लेना पाकिस्तान की सुरक्षा प्राथमिकताओं और मीडिया संवाद की दिशा में किस प्रकार का संदेश देता है.

पत्रकारों और नागरिकों में नाराजगी

कई पत्रकारों ने इसे पेशेवर मर्यादाओं का उल्लंघन बताया. कुछ का कहना है कि पाकिस्तान में पहले से ही पत्रकार दबाव और सेंसरशिप का सामना कर रहे हैं, ऐसे में सेना के शीर्ष अधिकारी का यह रवैया उनकी सुरक्षा और सम्मान दोनों को प्रभावित कर सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कटाक्ष करते हुए लिखा कि यह प्रेस ब्रीफिंग ज़्यादा फ्लर्टिंग या मनोरंजन शो जैसा लग रहा था, जबकि वास्तव में इसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी. इस घटना ने पाकिस्तान में मीडिया और सेना के बीच पेशेवर संबंधों और संवाद की गुणवत्ता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.