व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस्वा ओलांद ने की ग्रीस के जनमत संग्रह पर चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद ने ग्रीस में रविवार को बेलआउस की शर्तो पर हुए जनमत संग्रह के परिणाम

Published: July 7, 2015, 11:45 AM IST

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद ने ग्रीस में रविवार को बेलआउस की शर्तो पर हुए जनमत संग्रह के परिणाम और इसके यूरोजोन में असर को लेकर मंगलवार को चर्चा की। समाचार एजेंसी तास की रपट के अनुसार, “दोनों राष्ट्रपतियों ने ग्रीस में जनमत-संग्रह पर चर्चा की। उनके बीच इस जनमत-संग्रह के बाद यूरोजोन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।” यह भी पढ़े:रूस विवादों के राजनीतिक समाधान का इच्छुक : व्लादिमीर पुतिन

ग्रीस में रविवार को हुए जनमत-संग्रह में जनता ने बेलआउट के लिए कर्जदाताओं की कड़ी शर्तो को मानन से इंकार करने का फैसला दिया। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने एक बैठक के बाद कहा था कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.