
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस हमेशा राजनीतिक तरीके से ही विवादों का समाधान चाहता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुतिन ने सैन्य अकादमियों के स्नातकों को बताया, “हमारी कोई आक्रामक योजनाएं नहीं हैं और न हो सकती हैं। हम किसी को धमकी नहीं दे रहे हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत राजनीतिक तरीकों से विवादों का समाधान चाहते हैं, जिसमें अन्य देशों के हित भी निहित हों।” यह भी पढ़े:बराक ओबामा और व्लादिमीर पुतिन ने की यूक्रेन, सीरिया पर चर्चा
एक ऑनलाइन आधिकारिक प्रतिलिपि ने पुतिन के हवाले से बताया, “रूस एक ऐसा देश है जो विश्व के सभी देशों के लिए खुला है और सभी देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने का इच्छुक है।”
पुतिन ने अपने भाषण के दौरान रूस के सशस्त्र बलों को मजबूत करने और सेना की प्रबंधन प्रणाली और निर्णय लेने के तंत्र में संस्थागत सुधारों को तीव्र करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पुतिन ने स्वीकार किया कि रूस को इसकी सीमाओं के बाहर से खतरों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए रूस अपनी लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत बना रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.