(photo credit Social Media, for representation only)
Shahbaz Sharif: ईरान-अमेरिका युद्ध में बिचौलिए पाकिस्तान ने एक बार फिर जमकर अपनी बेइज्जती कराई है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे उनके देश की जनता शर्मिंदा हो गई है.
क्या था शहबाज शरीफ का पोस्ट
शहबाज शरीफ ने पोस्ट में लिखा, बहुत विनम्रता के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान और दूसरी जगहों सहित हर जगह तुरंत सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, जो तुरंत लागू होगा. मैं इस समझदारी भरे कदम का दिल से स्वागत करता हूं. दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं. उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आने के लिए आमंत्रित करता हूं ताकि सभी विवादों को सुलझाने के लिए एक पक्के समझौते पर आगे बातचीत की जा सके.
With the greatest humility, I am pleased to announce that the Islamic Republic of Iran and the United States of America, along with their allies, have agreed to an immediate ceasefire everywhere including Lebanon and elsewhere, EFFECTIVE IMMEDIATELY.
I warmly welcome the…
जब कुछ एक्स यूजर्स ने शहबाज के पोस्ट की एडिट हिस्ट्री चेक की तो उसमें कुछ अजीब दिखा. एडिट हिस्ट्री में इस ट्वीट के ऊपर दिख रहा था, Draft – Pakistan’s PM Message on X.
Oh, this is unbelievable. The edit history on this tweet shows that Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif originally copied and pasted everything he was sent, including:
इससे यह अंदेशा होता है कि यह ट्वीट किसी दूसरे देश से तो नहीं आया है. कहीं अमेरिका और ट्रंप की ओर से शहबाज शरीफ को इस ट्वीट की सामग्री तो नहीं भेजी गई है. सच्चाई को पता लगना इतना आसान नहीं है लेकिन पाकिस्तान समेत दुनिया के सोशल प्लेटफार्म पर इसकी चर्चा जमकर हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.