बिना समझौते के 2-3 हफ्तों में खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध, ट्रंप बोले- 'सबसे बड़ा मकसद पूरा'

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:April 1, 2026 6:51 AM IST

Iran War End: ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज खोलने से अमेरिका का कोई लेना देना नहीं है.

Advertising
Advertising

Iran War End: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म होने को लेकर एक नई समय सीमा दी है. ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध दो से तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा. जल्द ही अमेरिका ईरान से अपनी सेना बुला लेगा.

रिजीम जेंज का मकसद पूरा

ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान में रिजीम चेंज का मकसद पूरा हो चुका है. इसलिए अमेरिका इस संघर्ष को लंबा नहीं खींचना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की भी जरूरत नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि समझौता असंभव है. ट्रंप ने कहा कि हो सकता है कि कोई डील हो जाए.

होर्मुज का क्या होगा

ट्रंप ने आगे कहा कि बंद हो चुके स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से वाशिंगटन का कोई लेना-देना नहीं होगा, और उन्होंने अन्य देशों से कहा कि वे जाकर अपना तेल खुद हासिल करें.

ईरान से जंग के बीच अमेरिका में बैठे ट्रंप को किससे है जान का खतरा? व्हाइट हाउस में चल रहा सीक्रेट मिशन

ट्रंप आज रात करेंगे अमेरिका को संबोधित

ट्रंप के इस बयान के बाद व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार रात को ईरान के मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे.

ईरान भी चाहता है युद्ध खत्म हो

एएफपी के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि तेहरान अमेरिका और इजराइल के साथ लड़ाई खत्म करने को तैयार है, लेकिन तभी जब उसे इस बात की पक्की गारंटी मिले कि हमले दोबारा नहीं होंगे. यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ एक फोन कॉल के दौरान बात करते हुए, मसूद पेजेशकियान ने ये बात की है.

युद्ध का 33 वां दिन

ईरान युद्ध 28 फरवरी को तब शुरू हुआ था जब इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से ईरान के कई बड़े नेता और अधिकारी मारे जा चुके हैं और मोजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर की कमान संभाल रहे हैं.

1 अप्रैल से अमेरिका पर सीधा हमला करेगा ईरान, Google, Apple समेत 18 कंपनियों दे डाली खुली चेतावनी

अमेरिका में भी बढ़ी गैस की कीमत

युद्ध का असर अब अमेरिका तक पहुंच गया है. अमेरिका में गैस की औसत कीमत बढ़कर $4 प्रति गैलन हो गई है, जो 2022 के बाद से सबसे ज्यादा है. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जैसे ही अमेरिका ईरान में अपना अभियान पूरा कर लेगा, गैस की कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें