चार महीने बाद होने जा रही अमेरिका और ईरान डील के क्या हैं 5 प्वाइंट, क्या होगा होर्मुज और यूरेनियम का?

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:June 13, 2026 11:24 AM IST

US-Iran Deal Key Points: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालिबाफ इस समझौते में शामिल है.

Advertising
Advertising

US-Iran Deal Key Points: ईरान और अमेरिका की ओर से संकेत मिला है कि दोनों देश चार महीने की जंग और युद्धविराम के बाद शांति समझौते के करीब हैं. हालांकि, ये अंतरिम शांति समझौता होगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के अनुसार, दोनों पक्ष किसी समझौते के "इतने करीब कभी नहीं थे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात से सहमति जताई है. समझौते पर हस्ताक्षर जिनेवा में हो सकते हैं, और यह रविवार (13, जून) को भी हो सकता है. आइये जानते हैं कि इस समझौते के पांच प्रमुख बिंदु क्या हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का कहना है कि समझौते की शुरुआत तेहरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करने या हटाने से होगी. ईरान ने लेबनान पर ज़ोर दिया, जहाँ इजरायल ईरान समर्थित मिलिशिया हिज्बुल्लाह से लड़ रहा है.

समंदर में 3000 किलोमीटर दूर करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक और डुबो देंगे विशाल विमानवाहक पोत, चीन के सैन्य वैज्ञानिकों ने बताया कैसे करेंगे ये कारनामा- Explained

1. परमाणु हथियार

एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि समझौते के तहत, ईरान परमाणु हथियार न तो विकसित करेगा और न ही हासिल करेगा. तेहरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को वहीं नष्ट कर दिया जाएगा और फिर देश से बाहर ले जाया जाएगा.

2. डील पर दो चरणों में हस्ताक्षर

ईरान के अब्बास अरागची ने कहा कि रूपरेखा दो चरणों में लागू होगी शुरुआती एमओयू को लागू करना, और अंतिम समझौते के लिए बातचीत जो 60 दिनों तक चल सकती है. प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरेनियम संवर्धन और ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध हटाने के मुद्दे दूसरे चरण में ले जाए जाएंगे.

3. होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को सामान्य तेल यातायात के लिए फिर से खोलेगा, और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी हटा ली जाएगी। अमेरिका चाहता है कि यह महत्वपूर्ण मार्ग जहाज़ों के लिए बिना किसी टोल के फिर से चालू हो जाए. रॉयटर्स के अनुसार, ईरान ने डील के ड्राफ्ट प्रस्ताव में जलमार्ग के नियंत्रण पर कुछ ही रियायतें दी हैं.

4. ईरान की फ्रीज संपत्ति

समझौते के तहत ईरान की फ्रीज़ की गई संपत्ति को जारी करने की इजाज़त दी जाएगी, बशर्ते वे जरूरी शर्तों को पूरा करें. इन शर्तों में उनके पास मौजूद करीब 400 किलोमग्राम अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को छोड़ना शामिल है.

5. लेबनान

इजरायल लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले कर रहा है और ईरान चाहता है कि ये हमले बंद हों. अरागची ने शुक्रवार को कहा, हम लेबनान को कभी नहीं भूले.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें