What Exactly Lies Inside Kirana Hills Which Pakistan Hides From World Nuclear Arsenal Storage In Sargodha
जिस किराना हिल्स को पाकिस्तान पूरी दुनिया से छिपाता है, उसके अंदर आखिर है क्या? आज जान लीजिए पूरा सच
किराना हिल्स एरिया में चट्टानें बेहद मजबूत हैं. इन पहाड़ियों के अंदर पाकिस्तान ने 40 से 50 सुरंगे बना रखी हैं. किराना हिल्स में केवल सेना से जुड़े लोग ही जा सकते हैं और इन पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने रडार भी लगाए हैं.
Kirana Hills Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा जिले के स्थित किराना हिल्स साइट एक बार फिर चर्चा में है. कहा जाता है कि इन पहाड़ियों में सुरंगे बनाकर पाकिस्तान ने गुप्त हथियार छिपाए हैं. रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि किराना हिल्स पाकिस्तानी सेना का परमाणु शस्त्रागार भंडारण स्थान है. किराना हिल्स की सबसे ऊंची चोटी 1,050 फीट की है. इन पहाड़ों में चोटियों की औसत ऊंचाई लगभग 600 फ़ीट है.
अचानक चर्चा में क्यों आया किराना हिल्स
किराना हिल्स तब खूब चर्चा में आया जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तान के इस गुप्त ठिकाने को निशाना बनाने की रिपोर्ट्स आईं. अब ये फिर से चर्चा में है क्योंकि बुधवार, 11 फरवरी को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंडियन एयर फोर्स के वाइस एयर चीफ मार्शल नागेश कपूर से इसे लेकर फिर सवाल पूछे गए. हालांकि पिछली बार की तरह ही भारतीय वायुसेना ने किराना हिल्स को निशाना बनाने की खबरों का खंडन किया. वाइस एयर चीफ मार्शल नागेश कपूर ने कहा कि हमने टेरर इंफ्रा को टारगेट किया, उनके कई मिलिट्री ठिकानों पर भी हमने हमला किया. लेकिन वीडियोज या अन्य चीजों की आप बात कर रहे हैं,उनके बारे में हम नहीं जानते.
किराना हिल्स का सच क्या है?
किराना हिल्स के बारे में जानने से पहले आपको सरगोधा के बारे में जानना होगा. यहां पाकिस्तान का बड़ा और अहम एयरबेस है. सरगोधा में पाकिस्तान के एयर लॉन्च्ड और मिसाइल लॉन्च्ड परमाणु वॉरहेड भी हैं. सरगोधा के अलावा चकलाला और मसरूर भी पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकाने हैं. पाकिस्तान ने सरगोधा के आस-पास भी कुछ छोटे एयर फील्ड बना रखे हैं.
किराना हिल्स एरिया में चट्टानें बेहद मजबूत हैं. इन पहाड़ियों के अंदर पाकिस्तान ने 40 से 50 सुरंगे बना रखी हैं. किराना हिल्स में केवल सेना से जुड़े लोग ही जा सकते हैं और इन पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने रडार भी लगाए हैं. ओपन सोर्स सैटेलाइट तस्वीरों से इस क्षेत्र में कई सुरंगे और उनके प्रवेश द्वार देखे जा सकते हैं. माना जाता है कि इन्हीं सुरंगों के अंदर पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार छिपा रखे हैं.
80 के दशक में प्रकाशित अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की रिपोर्ट में भी इस इलाके में परमाणु गतिविधियों की बात कही गई थी. किराना हिल्स से सरगोधा एयरबेस ज्यादा दूर नहीं है. इस लोकेशन से हथियारों को निकालकर एयरबेस तक ले जाने के लिए चौड़ी सड़कें भी बनाई गई हैं.
किराना हिल्स के अंदर क्या है?
सैन्य मामलों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ और पूर्व सेना अधिकारी मानते हैं कि पाकिस्तान के लिए ये जगह सबसे अहम है. किराना हिल्स पाकिस्तान के सबसे किलेबंद जगह है. माना जाता है कि पाकिस्तान की शार्ट टू मीडियम रेंज मिसाइलें जैसे गजनवी और शाहीन भी इन्हीं पहाड़ियों के अंदर हथियार भंडारों में रखी गई हैं. इन पहाड़ियों के अंदर पाकिस्तानी वायुसेना का सेंट्रल एम्यूनिशन डिपो भी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.