क्या बला है चीन का DeepSeek? जिसने हिला डाला है OpenAI और पूरे टेक वर्ल्ड को

What is DeepSeek: डीपसीक के बारे में कहा जाता है कि यह मानवीय सोच की नकल करता है. सबसे खास बात यह है कि यह मुफ्त है.

Published date india.com Published: January 28, 2025 11:50 AM IST
क्या बला है चीन का DeepSeek? जिसने हिला डाला है OpenAI और पूरे टेक वर्ल्ड को

What is DeepSeek: अमेरिका के शेयर बाजार में तबाही मच गई है. एआई पर काम करने वाली सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एनवीडिया के शेयरों में 17 फीसदी की भारी गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप 590 बिलियन डॉलर कम हो गया है. अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में किसी भी कंपनी को एक दिन में इतना बड़ा नुकसान कभी नहीं हुआ है. यह सब हुआ है चीन के नए AI असिस्टेंट कंपनी DeepSeek के कारण.

डीपसीक क्या है?

डीपसीक एक चीनी एआई कंपनी है जिसकी स्थापना दक्षिणपूर्वी चीन के शहर हांग्जो में हुई है. कंपनी को जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसका लोकप्रिय एआई सहायक ऐप 10 जनवरी के बाद अमेरिका में लांच किया गया है.

कंपनी ने अब ऐसे एआई मॉडल विकसित किए हैं जो ओपन-सोर्स हैं और दुनिया भर के डेवलपर्स को अपनी तकनीकों को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं. यह ओपन-सोर्स डीपसीक-वी3 मॉडल द्वारा संचालित है, जिसके बारे में इसके शोधकर्ताओं का दावा है कि इसे 6 मिलियन डॉलर से भी कम में विकसित किया गया था.

ऐप क्या करता है?

ऐप स्टोर पर इसके विवरण के अनुसार, इसे “आपके सवालों के जवाब देने और आपके जीवन को कुशलता से बेहतर बनाने के लिए” डिजाइन किया गया है.

अमेरिका के प्रभुत्व पर सवाल

चीन का AI असिस्टेंट अमेरिका में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला और डाउनलोड किया जाने वाला मुफ्त ऐप बन गया है. DeepkSeek ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अमेरिका के प्रभुत्व के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे अमेरिका के टेक मार्केट में तहलका मचा है और ChatGPT, Gemini और Claude AI जैसी कंपनियां हिल गई हैं.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिलिकॉन वैली के वेंचर कैपिटलिस्ट मार्क एंड्रीसेन ने डीपसीक को एआई में सबसे आश्चर्यजनक और प्रभावशाली सफलताओं में से एक बताया है. डीपसीक का नवीनतम ऐप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई, सॉफ्टबैंक और ओरेकल के साथ $500 बिलियन के नए उद्यम की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसे स्टारगेट नाम दिया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.