By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- What Is Happening In Nepal Pm Kp Oli Threatens Prachanda For Big Action
Nepal: नेपाल में हो क्या रहा है...PM केपी ओली ने प्रचंड को दी है अब 'बड़े ऐक्शन' की धमकी
नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है. प्रधानमंत्री केपी ओली और पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. पीएम ओली ने प्रचंड पर बड़ी कार्रवाई की धमकी दी है.
Nepal Politics: पड़ोसी देश नेपाल में आखिर ये हो क्या रहा है. नेपाल में एक बार फिर बड़े राजनीतिक संकट के मुहाने पर खड़ा है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पार्टी के सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड के बीच लंबे समय तक चली सुलह की कोशिशें अब नाकाम हो गई हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में बंटवारा अब तय है. पुष्प कमल दहल की ओर से पार्टी मीटिंग को लेकर दबाव डाले जाने पर ओली ने साफ कह दिया है कि इन बैठकों की आवश्यकता नहीं है और यदि उनके खिलाफ फैसला लिया जाता है तो वह ‘बड़ा ऐक्शन’ ले सकते हैं.
बता दें कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद से ही इसमें तीन खेमे बन गए हैं और दो खेमे मिलकर तीसरे को अल्पमत में डाल सकते हैं. काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समय दहल और वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल साथ हैं. हालांकि, ओली ने झुकने से इनकार कर दिया है और पार्टी में बंटवारे को तैयार हैं.
ओली की ओर से ‘बड़े ऐक्शन’ की धमकी को लेकर नेपाल में अटकलों का दौर चल पड़ा है. राजनीतिक हलको से लेकर आम लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि ओली आखिर किस बड़े ऐक्शन की बात कर रहे हैं.
दहल के करीबी और स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य पंफा भूसल ने कहा, ”ओली के साथ बैठक के दौरान दहल ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की थी कि क्या मौजूदा (राजनीतिक) सिस्टम ध्वस्त हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ”दहल इस बात को लेकर चिंतित थे कि चीजें सही दिशा में नहीं बढ़ रही हैं.”
माधव कुमार नेपाल के करीबी एक कमिटी सदस्य ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा, ”ओली अब को गिराने के लिए धमकाने की रणनीति अपना रहे हैं. चूंकि वह सत्ता में हैं, वह सरकार की अगुआई कर रहे है, वह सरकारी मशीनरी को नियंत्रित करते हैं, ओली खुद को ताकतवर मानते हैं.”
पार्टी के नेता इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि ओली के ‘बड़े एक्शन’ का मतलब क्या है? वरिष्ठ नेता झालानाथ खनल ने कहा, ”मैं नहीं जानता कि ओली के ‘बिग ऐक्शन’ का क्या मतलब है. लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि पार्टी सामूहिक रूप से कोई फैसला करेगी.”
Also Read:
-
किसके हाथ में होगी नेपाल की कमान? सियासी गलियों में अब कुलमान घिसिंग का नाम, कभी बिजली संकट खत्म कर लाए थे रोशनी
-
नेपाल की सड़कों पर गूंज रहा सिर्फ एक नाम... कौन हैं बालेन शाह जिन्हें Gen-Z आंदोलनकारी बनाना चाहते हैं अगला प्रधानमंत्री
-
Nepal PM KP Sharma Oli Education and Net Worth: कितने पढ़े-लिखे हैं नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली? जानें एजुकेशन-नेटवर्थ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें