क्या है ईरान का प्रस्ताव, क्या हैं अमेरिका की शर्तें? समझें इस संभावित डील को, 24 घंटे के भीतर ऐलान संभव

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:May 24, 2026 2:26 PM IST

US Iran Deal: ईरान, डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिका के प्रतिबंधों और युद्ध से जुड़ी पाबंदियों को हटाने की मांग कर रहा है. इसमें नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना और होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापार की बेरोकटोक आवाजाही शामिल है.

Advertising
Advertising

US Iran Deal: अमेरिका और ईरान क ऐसे समझौते के करीब हैं जिससे 60 दिनों के लिए सीजफायर (युद्धविराम) बढ़ जाएगा. इधर, भारत की यात्रा पर आए ट्रंप सरकार के मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि होर्मुज पर अच्छी खबर आ सकती है. आइये जानते हैं कि उस डील में अमेरिका और ईरान की तरफ से क्या-क्या मांगे रखी गई हैं.

Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन और तेहरान कथित तौर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब हैं. इस समझौते के तहत संघर्ष विराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा. साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा.

ये भी पढ़िए- Jafar Express attack: पाकिस्तान में आतंकियों ने उड़ा दी ट्रेन, जाफर एक्सप्रेस में धमाका, 24 लोगों की मौत

अमेरिका के प्रस्ताव

  • ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाना
  • प्रतिबंधों में छूट देना, जिससे ईरान बिना किसी रोक-टोक के तेल बेच सके
  • 60 दिनों की अवधि के दौरान प्रतिबंधों में राहत और ईरान के जब्त किए गए फंड को जारी करने पर बातचीत करना
  • होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और वहां समुद्री आवाजाही को पूरी तरह से मुक्त करने में सहयोग देना.

ईरान के प्रस्ताव

  • होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाना और जहाजों को बिना किसी शुल्क के वहां से गुजरने की अनुमति देना
  • परमाणु हथियार न बनाने की पक्की प्रतिबद्धता जताना
  • यूरेनियम संवर्धन (enrichment) को रोकने के मुद्दे पर बातचीत शुरू करना
  • अपने पास जमा अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को हटाने पर बातचीत करना
  • मध्यस्थों के ज़रिए परमाणु मामलों में संभावित रियायतों के संबंध में मौखिक आश्वासन देना

ट्रंप ने कहा, समझौता 'काफी हद तक तय' हो चुका है

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला समझौता "काफी हद तक तय" हो चुका है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में कोई घोषणा होने की उम्मीद है. ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच एक समझौते पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है, जिसे अब अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में कहा कि 'अच्छी खबर' कुछ ही घंटों में आ सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने होर्मुज के मुद्दे पर 'प्रगति' की है. इज़राइल की कान न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज शाम अमेरिका-ईरान शांति समझौते से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए एक सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें