What is NOTAM: भारत की सेनाएं एक बार फिर एक्शन मोड में हैं. भारत की तीनों सेनाएं युद्धाभ्यास ‘त्रिशूल‘ शुरू करने जा रही हैं. यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान से लगती सीमा के पास होने जा रहा है. यह युद्धाभ्यास 30 अक्टूबर से दस नवंबर तक चलेगा.
भारत ने जारी किया NOTAM
भारत के नोटम के मुताबिक सभी विमानों को 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक राजस्थान और गुजरात बॉर्डर के एयरस्पेस से बचने का निर्देश दिया गया है.
क्या होता है नोटम
नोटम का अर्थ होता है नोटिस टू एयरमैन. यह एक प्रकार का नोटिस है. यह युद्ध, किसी असामान्य स्थिति या युद्धाभ्यास के समय जारी किया जाता है. नोटम जारी करने का मकसद उड़ान क्षेत्र को सुरक्षित बनाना होता है.
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार की ओर से नोटम जारी करने के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है. भारत के इस कदम से पाकिस्तान डर रहा है. पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने 28 अक्टूबर से कराची और लाहौर फ्लाइट रीजन के रूट में बदलाव किया है.
Add India.com as a Preferred Source
पाकिस्तान ने क्या बताया रूट बदलने का कारण
पाकिस्तान रूट बदलने के पीछे उसने वजह एयर ट्रैफिक की लगातार सुरक्षा और असरदार मैनेजमेंट करना बताया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने यह कदम भारत की ट्राई सीरीज एक्सरसाइज और मिलिट्री एक्सरसाइज/हथियारों के टेस्ट की उम्मीद में उठाया है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान ने कई बार भारतीय एयरलाइनों के अपने एयरस्पेस से फ्लाइट पर बैन लगाया है.
क्या है भारत का त्रिशूल युद्धाभ्यास
त्रिशूल युद्धाभ्यास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सर क्रीक इलाके के पास पाकिस्तान की मिलिट्री बिल्डअप को लेकर दी गई चेतावनी के कुछ दिन बाद हो रही है. रक्षा मंत्री ने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने कोई हरकत करने की हिम्मत की, तो इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.