Breaking News: व्हाइट हाउस में हो रही चर्चा, कैसे कब्जे में लें ग्रीनलैंड, अमरिकी सेना का भी हो सकता है इस्तेमाल

Greenland White House: ट्रंप लंबे समय से ग्रीनलैंड पर नजर रखे हुए हैं, जो 21 लाख वर्ग किलोमीटर का एक संसाधन-समृद्ध द्वीप है जो रणनीतिक रूप से अमेरिका, यूरोप और रूस के बीच स्थित है.

Published date india.com Published: January 7, 2026 6:33 AM IST
Breaking News: व्हाइट हाउस में हो रही चर्चा, कैसे कब्जे में लें ग्रीनलैंड, अमरिकी सेना का भी हो सकता है इस्तेमाल
(photo credit reuters, for representation only)

Greenland White House: वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड पर अमेरिका एक्शन ले सका है. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए कई विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं. राष्ट्रपति भवन की ओर से यह भी कहा गया है कि अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करने का विकल्प अभी भी खुला है.

प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का बयान

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि ग्रीनलैंड को हासिल करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता है. आर्कटिक क्षेत्र में हमारे दुश्मनों को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है. राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम इस महत्वपूर्ण विदेश नीति के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई विकल्पों पर चर्चा कर रही है. निश्चित रूप से, कमांडर इन चीफ के पास अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करने का विकल्प हमेशा होता है.

इस हफ्ते विदेश मंत्री ने क्या कहा था

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस हफ्ते सांसदों से कहा कि ट्रंप प्रशासन ग्रीनलैंड को खरीदने पर विचार कर रहा है. तब एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के बारे में चिंताओं को कम करके आंका.

कोई नहीं लड़ेगा अमेरिका से

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सहयोगी स्टीफन मिलर ने सोमवार को इस रुख को दोहराया और कहा कहा कि कोई भी “ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर” अमेरिका से सैन्य रूप से नहीं लड़ेगा. उन्होंने डेनमार्क के क्षेत्र पर दावा करने के अधिकार पर सवाल उठाया.

greenland trump

(photo credit AI, for representation only)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन, ब्रिटेन का रुख

वहीं यूरोपीय नेताओं की ओर से डेनमार्क के लिए समर्थन का बयान जारी किया, जिन्होंने मंगलवार को कहा कि आर्कटिक द्वीप उसके लोगों का है. फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और डेनमार्क के नेताओं ने कहा कि आर्कटिक में सुरक्षा नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर हासिल की जानी चाहिए, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल है.

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने सोमवार को कहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी सैन्य हमला प्रभावी रूप से NATO को खत्म कर सकता है. ग्रीनलैंड ने मंगलवार को कहा कि उसने ट्रंप प्रशासन के हालिया बयानों के बाद रूबियो के साथ बैठक का अनुरोध किया है.

ग्रीनलैंड के संसाधनों का अमेरिका कर रहा आंकलन

रूबियो की टीम के अनुरोध पर, विदेश विभाग ने हाल के महीनों में ग्रीनलैंड में संसाधनों का विश्लेषण प्रदान किया, जिसमें रेयर अर्थ भी शामिल है.एक निष्कर्ष यह था कि ये संसाधन कितने विशाल हो सकते हैं, इसका कोई विश्वसनीय अध्ययन नहीं है. ठंडे तापमान और बुनियादी ढांचे की कमी को देखते हुए संसाधनों तक पहुंचने में बहुत अधिक लागत आएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.