White House Says India Remains Strategic Partner We Take Alleged Assassination Plot Very Seriously
खालिस्तानी आतंकी पन्नू की मर्डर की साजिश पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कही ये बात, White House का भी आया बयान
व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी में सुधार जारी रखे हुए है
अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता में मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रहा है. इस मामले में भारत सरकार की तरफ से कराए जा रहे जांच को लेकर उन्होंने कहा कि वे जांच प्रक्रिया को देख रहे हैं. व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी में सुधार जारी रखे हुए है.उन्होंने हत्या की साजिश में एक भारतीय के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा अभियोग का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका इसे बहुत गंभीरता से लेता है.
इससे पहले भारत ने अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी व्यक्ति के साथ एक भारतीय अधिकारी को अमेरिका द्वारा जोड़े जाने को बृहस्पतिवार को “चिंता का विषय” बताया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि आरोपों की जांच के लिए गठित समिति के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश से जुड़े आरोपों की जांच के लिए भारत ने एक जांच दल गठित किया है. ऐसा माना जाता है कि पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है.
बुधवार को अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि निखिल गुप्ता नाम के व्यक्ति ने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी जिसे नाकाम कर दिया गया था. अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने बुधवार को मैनहट्टन की एक अदालत को बताया कि चेक गणराज्य के अधिकारियों ने गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल अमेरिका प्रत्यर्पित किये जाने का इंतजार कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘अमेरिका की एक अदालत में एक व्यक्ति के खिलाफ दायर मामला चिंता का विषय है जिसमें कथित रूप से उसका संबंध एक भारतीय अधिकारी से बताया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
More Stories
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.