कौन हैं कनिष्क नारायण? बने ब्रिटेन के पहले AI मंत्री, जानें क्या है बिहार से नाता
Kanishka Narayan: कनिष्क नारायण को 2025 में ब्रिटेन के पूर्व पीएम स्टारमर के कार्यकाल के दौरान AI और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था. नई कैबिनेट में भी उन्हें बरकरार रखा गया है.
कनिष्क नारायण. (photo credit instagram.com/valekanishka, credit AI)
- कनिष्क नारायण का जन्म बिहार में हुआ था
- वह 12 साल की उम्र में कार्डिफ चले गए
- 2025 में स्टारमर के कार्यकाल के दौरान मंत्री बने
- नई कैबिनेट भी कनिष्क का पद बरकरार है
Kanishka Narayan: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने प्रधानमंत्री का पद संभाल लिया है. उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का मंत्री नियुक्त किया है. कीर स्टारमर के आधिकारिक तौर पर शीर्ष पद से हटने के बाद सोमवार को पदभार संभालने वाले बर्नहम ने एक नया राजनीतिक मॉडल बनाने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने एक नई अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है.
स्टारमर की कैबिनेट में भी थे नारायण
कैबिनेट में फेरबदल के बीच, नारायण उन चेहरों में से एक हैं जिन्हें स्टारमर की कैबिनेट से बरकरार रखा गया है. वेल्स के लेबर नेता नारायण को सितंबर 2025 में स्टारमर के कार्यकाल के दौरान AI और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था. स्टारमर कैबिनेट में जूनियर मंत्री के तौर पर, भारतीय मूल के सांसद ने टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी लिज केंडल के अधीन काम किया.
कौन हैं कनिष्क नारायण?
कनिष्क नारायण का जन्म बिहार में हुआ था. वह 12 साल की उम्र में कार्डिफ़ चले गए थे.कैथेज हाई स्कूल में शुरुआती शिक्षा के बाद, नारायण ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी शिक्षा पूरी की. उनके लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, कनिष्क ने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) किया.
राजनीतिक जीवन
कनिष्क ने दो साल पहले 2024 में राजनीति में प्रवेश किया और वेल्स में वेल ऑफ़ ग्लैमॉर्गन के सांसद बने, जिससे 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी हुई. इसके साथ ही, नारायण वेल्स से पहले एथनिक माइनॉरिटी सांसद बनकर इतिहास रचने वाले व्यक्ति बने. उन्होंने पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग के लिए संसदीय निजी सचिव के रूप में भी काम किया.
कई मंत्रियों की कुर्सी गई
केंडल, डैरेन जोन्स, रेचल रीव्स और पीटर काइल के साथ उन वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें बर्नहम के यूके के प्रधानमंत्री बनने के बाद हटा दिया गया हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें