'मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना', कौन हैं Tabinda Sanpal?

Who is Tabinda Sanpal: भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा सनपाल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो देसी ब्लिंग के ट्रेलर में नजर आ रही हैं.

Published date india.com Published: February 9, 2026 3:29 PM IST
'मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना', कौन हैं Tabinda Sanpal?
(photo credi instagram/tabinda.sanpal, for representation only)

Who is Tabinda Sanpal: नेटफ्लिक्स ने अपने रियलिटी शो, देसी ब्लिंग का ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर में तबिंदा सनपाल भी नजर आ रही हैं, जो भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल की पत्नी हैं. ट्रेलर में उन्होंने अपने पति के सोने के प्रति प्यार के बारे में बताया है. तबिंदा ने बताया, सतीश को सोना खरीदना बहुत पसंद है. वह मुझे हर साल 3 किलो सोना खरीदकर देते हैं.

एक किलो सोने की कीमत मौजूदा रेट के हिसाब से लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. यानी तीन किलो सोना करीब 4.5 करोड़ रुपये का होगा.

कौन हैं तबिंदा सनपाल और सतीश सनपाल

सतीश सनपाल एनाक्स होल्डिंग के चेयरमैन हैं. उनका जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह दुबई में रहते हैं. उनकी कंपनी दुबई रियल एस्टेट, फाइनेंशियल मार्केट, हॉस्पिटैलिटी और मीडिया जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. उनकी शादी ब्रिटिश-पाकिस्तानी महिला तबिंदा सनपाल से हुई है. उनकी एक साल की बेटी है जिसका नाम इसाबेला है. सनपाल पहली बार 2025 की शुरुआत में अपनी एक साल की बेटी को कस्टम पिंक रोल्स रॉयस गिफ्ट करने के लिए वायरल हुए थे.

सफलता की कहानी

पिछले साल कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में, सनपाल ने बताया था कि उनका जन्म जबलपुर, भारत में हुआ था, और वह दशकों पहले सिर्फ 80,000 रुपये जेब में लेकर दुबई आए थे. उसी इंटरव्यू में, तबिंदा ने यह भी बताया था कि क्योंकि वह मुस्लिम हैं और सतीश हिंदू हैं, इसलिए उनका परिवार शुरू में उनके रिश्ते से खुश नहीं था. जैसे-जैसे सतीश को सफलता और दौलत मिली, उनकी राय बदल गई. इस बात पर सतीश सनपाल ने कहा, पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देसी ब्लिंग दुबई के अमीर भारतीय समुदाय और उनकी शानदार लाइफस्टाइल पर रोशनी डालता है. इस सीरीज़ में एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिज़वान साजन और एनाक्स होल्डिंग के फाउंडर सतीश सनपाल जैसी जानी-मानी बिज़नेस हस्तियां शामिल हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.