क्यों बडे-बड़े T. Rex डायनासोर के होते थे छोटे हाथ? वैज्ञानिकों ने सुलझा ली 7 करोड़ साल पुरानी मिस्ट्री?

Dinosaurs: टायरेनोसौरस रेक्स (Tyrannosaurus rex)डायनासोर 45 फुट लंबे होते थे, लेकिन उनके हाथ सिर्फ तीन फुट लंबे थे. शोधकर्ताओं का सुझाव है कि जैसे-जैसे शिकार का आकार बढ़ता गया, T. rex ने अपने पंजों के बजाय अपने जबड़ों और सिर का इस्तेमाल करके शिकार करना शुरू कर दिया जिसके परिणामस्वरूप उसके हाथ छोटे होते गए.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Updated: May 20, 2026, 1:49 PM IST

Dinosaurs: वैज्ञानिकों ने डायनासोर से जुड़े 70 करोड़ साल पुराने एक रहस्य को सुलझाने का दावा किया है. यह रहस्य विशाल डायनासोर के छोटे-छोटे हाथों से जुड़ा हुआ है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि क्यों 45 फुट लंबे डायनासोर टायरेनोसौरस रेक्स (Tyrannosaurus rex) के हाथ सिर्फ तीन फीट के होते थे.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दशकों से वैज्ञानिकों को हैरान कर रखा है कि Tyrannosaurus rex के हाथ इतने छोटे क्यों थे? यह ऐसा ही था जैसे कि 6 फुट लंबे इंसान के पांच इंच लंबे हाथ हों. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स ने यह शोध किया है और उनका दावा है कि उनकी समझ में बड़े शरीर और छोटे हाथ वाली यह राज आ गया है.

ये भी पढ़ें- गंगा पर महासंकट, नदी में 20 गुना तेजी से कम हो रहा ‘जीवन तत्व’, हाइपोक्सिया का खतरा, दुनिया की 16000 नदियों पर शोध के बाद वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

क्या है कारण

शोधकर्ताओं का दावा है कि डायनासोर के छोटे हाथों का विकास शायद मजबूत और शक्तिशाली सिर के विकास की वजह से हुआ था. इस स्टडी के मुख्य लेखक चार्ली रोजर शेरर ने कहा, हर कोई जानता है कि T. rex के हाथ छोटे थे, लेकिन दूसरे विशाल थेरोपोड डायनासोरों के भी आगे के अंग (forelimbs) काफी छोटे थे. Carnotaurus के हाथ तो और भी ज्यादा छोटे थे. हमने यह समझने की कोशिश की कि इस बदलाव की वजह क्या थी और हमें छोटे हाथों और बड़े, शक्तिशाली सिर के बीच एक मजबूत रिश्ता मिला. हमला करने के लिए हाथों की जगह सिर का इस्तेमाल होने लगा. यह “इस्तेमाल करो या खो दो” वाला मामला है. हाथ अब काम के नहीं रहे और समय के साथ उनका आकार छोटा होता गया.

(photo credit AI, for representation only)

डायनासोर का राजा

T. rex सबसे पहले उत्तर जुरासिक काल में दिखाई दिया था, और उत्तर क्रिटेशस काल (Late Cretaceous) में अपने चरम पर पहुंचा, जिसके बाद लगभग 65.5 मिलियन साल पहले यह विलुप्त हो गया. इस प्रजाति को ‘डायनासोरों का राजा’ भी कहा जाता है. इस शोध के लिए, शोधकर्ताओं ने थेरोपोड की 82 प्रजातियों के डेटा का विश्लेषण किया. ये दो पैरों वाले, मुख्य रूप से मांस खाने वाले डायनासोर थे.ॉ

प्रोजेक्ट लीडर डॉ. जुआन कैनाले ने कहा कि शिकार से जुड़े काम ज़्यादातर उनके सिर से ही किए जाते रहे होंगे. उनके हाथों का इस्तेमाल किसी और तरह की गतिविधियों के लिए होता रहा होगा. हो सकता है कि वे अपने हाथों का इस्तेमाल प्रजनन से जुड़े कामों के लिए करते रहे हों, जैसे कि संभोग के दौरान मादा को पकड़ना, या फिर गिरने के बाद दोबारा खड़े होने के लिए खुद को सहारा देना.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.