क्यों पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू? ख्वाजा आसिफ को पोस्ट डिलीट करना पड़ा

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है.

Published date india.com Published: April 10, 2026 11:52 AM IST
(फोटो क्रेडिट- IANS)
(फोटो क्रेडिट- IANS)

Pakistan vs Isreal: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध रुकवाने के लिए इस्लामाबाद में वार्ता कराने की तैयारियों में जुटे पाकिस्तान की अब इजरायल से ठन गई है. पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे हैं. पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया है और उसे संभल कर बोलने की चेताववी दी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया. इजरायल के इस कदम को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शांति में बाधा बताते हुए एक आपत्ति जनक बयान भी दे डाला. ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है. इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है और लेबनान में नरसंहार हो रहा है. इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है.

ख्वाजा आसिफ यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे लिखा कि मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी धरती पर इस कैंसर जैसे राज्य का निर्माण किया है, वे यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाएं. ख्वाजा आसिफ ने इजरायली लोगों के लिए नरक का आग में जलने की दुआ भी मांगी.

ख्वाजा आसिफ की इसी बात से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी प्रकार से बर्दाश्त किया जा सके. खासकर उससे जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करता है.

ख्वाजा आसिफ को पोस्ट डिलीट करना पड़ा

ख्वाजा आसिफ को अपना बड़बोलापन भारी पड़ा. ‘इस्लामाबाद वार्ता’ से पहले इजरायल के खिलाफ की गई टिप्पड़ी के बाद सोशल मीडिया पर जो भूचाल आया उसके कारण ख्वाजा आसिफ अपनी एक्स पोस्ट डिलीट करने के लिए मजबूर होना पड़ा. सोशल मीडिया पर लोगों ने पहले ख्वाजा आसिफ को विवादित टिप्पणी के लिए सुनाया. फिर उन्हें पोस्ट डिलीट करने के लिए भी शर्मिंदगी उठानी पड़ी.

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद ही इजरायल ने लेबनान पर एक दिन का सबसे बड़ा हमला किया था. इस हमले में 00 से ज्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज्यादा घायल हुए. हालांकि, अब लेबनान में बढ़ते सैन्य हमले और संघर्ष-विराम के उल्लंघन को लेकर जारी तनाव के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद की बात कही है. बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद शुरू करने का बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.