अमेरिका की सेकेंड लेडी करेंगी धर्मपरिवर्तन... हिंदू धर्म छोड़कर बनेंगी ईसाई! पति और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जताई उम्मीद

Usha Vance: एक कार्यक्रम में जेडी वेंस ने कहा कि उन्हें आशा है कि एक दिन उनकी पत्नी ईसाई बनेंगी.

Published date india.com Updated: October 31, 2025 12:21 PM IST
अमेरिका की सेकेंड लेडी करेंगी धर्मपरिवर्तन... हिंदू धर्म छोड़कर बनेंगी ईसाई! पति और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जताई उम्मीद

Usha Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा एक दिन ईसाई बन जाएंगी. वेंस ने बुधवार को मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम में यह बात कही है.

उषा मेरे साथ चर्च आएगी

वेंस ने कहा, अब ज़्यादातर रविवार उषा मेरे साथ चर्च आएगी. जैसा कि मैंने उससे कहा है और मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है, और अब मैं अपने 10,000 करीबी दोस्तों के सामने कहूंगा: क्या मुझे उम्मीद है कि अंततः वह भी उसी तरह प्रभावित होगी जिस तरह मैं चर्च से प्रभावित हुआ था? हां, मैं सचमुच ऐसा ही चाहता हूं.

वेंस ने कहा कि मैं ईसाई धर्म में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि अंततः मेरी पत्नी भी इसे उसी तरह देखेगी.

अगर वह ऐसा नहीं करती हैं…

उन्होंने यह भी कहा कि “अगर वह ऐसा नहीं करती है, तो भगवान कहते हैं कि हर किसी के पास स्वतंत्र इच्छाशक्ति होती है, इसलिए इससे मुझे कोई समस्या नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

धार्मिंक नहीं थीं उषा

कार्यक्रम के दौरान, वेंस ने यह भी कहा कि उषा एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी थीं, लेकिन कोई ख़ास धार्मिक परिवार नहीं था. “दरअसल, जब मैं अपनी पत्नी से मिला था… तो मैं खुद को अज्ञेयवादी या नास्तिक मानता था, वह भी खुद को यही मानती थीं.” उन्होंने कहा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिवारों को “समझौता” करना चाहिए. वेंस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने तीनों बच्चों को ईसाई धर्म में पालने का फैसला किया है और वे एक ईसाई स्कूल में भी जाते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.