क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियार भी सऊदी अरब के लिए उपलब्ध रहेंगे? पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया जवाब, भारत को भी...

आसिफ ने इशारों में भारत को धमकी भी दी और कहा कि अगर किसी भी पक्ष पर किसी भी ओर से आक्रमण होता है तो उसका संयुक्त रूप से बचाव किया जाएगा और जवाब दिया जाएगा.

Published date india.com Published: September 19, 2025 1:13 PM IST
Pakistan's Khawaja Asif issues warning to Afghanistan: 'One mistake and ceasefire with Islamabad...'

Pakistan and Saudi Arabia Agreement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते के बाद एक बड़ा बयान दिया है. ख्वाजा आसिफ ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियार भी सऊदी अरब के लिए उपलब्ध रहेंगे? पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के मुताबिक इस समझौते के अनुसार जो भी हथियार पाकिस्तान का है वो सऊदी अरब का भी है.

एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे पास जो कुछ है…हमारी सारी क्षमताएं, इस समझौते के तहत निश्चित रूप से सऊदी के लिए भी उपलब्ध होंगी. ख्वाजा आसिफ ने ये भी कहा कि एक देश पर हमला करने से दूसरा देश भी स्वतः ही इसमें शामिल हो जाएगा.

आसिफ ने इशारों में भारत को धमकी भी दी और कहा कि न तो पाकिस्तान और न ही सऊदी अरब ने इस रक्षा समझौते के कार्यान्वयन को किसी विशिष्ट देश से जोड़ा है. लेकिन अगर किसी भी पक्ष पर किसी भी ओर से आक्रमण होता है तो उसका संयुक्त रूप से बचाव किया जाएगा और उसका जवाब दिया जाएगा.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

सऊदी अरब पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते को लेकर पूर्व अमेरिकी राजनयिक जालमे खलीलजाद ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार और मिसाइलें हैं जो इजरायल को निशाना बना सकती हैं. वहीं मेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने कहा कि समझौते में ‘रणनीतिक’ शब्द का अर्थ है कि इसमें ‘परमाणु और मिसाइल रक्षा’ भी शामिल है.

अन्य मुस्लिम देशों को भी न्यौता

सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस व्यवस्था में शामिल होने के लिए अन्य देशों के लिए बंद नहीं है. कतर की राजधानी दोहा में इजरायली हमले के बाद से ही मुस्लिम देशों का सैन्य गठबंधन बनाने की पैरोकारी कर रहे पाकिस्तान ने अन्य इस्लामिक देशों को भी लुभाना शुरू कर दिया है.

सऊदी-पाकिस्तान समझौते पर भारत ने क्या कहा?

सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते पर भारत में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार को इस बात की जानकारी थी.हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर इस घटनाक्रम के प्रभावों का अध्ययन करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.