दुनिया की पहली AI डिजाइन वैक्सीन तैयार, किस बीमारी को रोकने में आएगी काम?
World First AI-Designed Vaccine: एआई के इस्तेमाल से बनी इस वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल किया जा चुका है.
ये वैक्सीन पूरी तरह से एआई ने बनाई है. (photo credit AI, for representation only)
World First AI-Designed Vaccine: मेडिसिन के क्षेत्र में आर्टिफशियल इंटेलिजेंस (AI) ने बड़ी सफलता हासिल की है. एआई का इस्तेमाल करके शोधकर्ताओं ने एक नई वैक्सीन बनाई है. यह कई तरह के वायरस से बचाव करती है और महामारी को रोक सकती है. हालांकि, यह काम अभी शुरुआती दौर में है.
किसने बनाई वैक्सीन
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की टीम का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी वैक्सीन का मुख्य हिस्सा पूरी तरह से एआई ने डिजाइन किया है. इसे बाद फिर इंसानों पर इसका ट्रायल किया गया है.
कोरोना से भी बचाव
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन को सभी कोरोनावायरस पर काम करने के लिए बनाया गया था. इसमें कोविड के सभी वैरिएंट और जानवरों को संक्रमित करने वाले वायरस शामिल हैं. दावा है कि ये वायर अगली महामारी का कारण बन सकते हैं.
एआई ने कैसे बनाई ये वैक्सीन
कैम्ब्रिज के रिसर्चर ने कई तरह के कोरोनावायरस से ज्ञात जेनेटिक कोड जीवन के निर्देश मैनुअल लिए. इन्हें संभावित वायरल खतरों की खोज करने वाले सर्विलांस प्रोग्राम के जरिए रिकॉर्ड किया गया था. दूसरे चरण में इन जेनेटिक कोड का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने किया. फिर एआई ने एक "सुपर-एंटीजन" डिजाइन किया जो इम्यून सिस्टम को इस तरह से प्रशिक्षित कर सकता है कि वह वायरस के पूरे परिवार से सुरक्षा दे सके. भले ही वायरस म्यूटेट हो जाएं या कोई नया संक्रमण जानवरों से इंसानों में फैल जाए.
बड़ी बातें
- वैक्सीन हमारे शरीर को संक्रमण की पहचान करना सिखाती हैं ताकि हम उससे लड़ सकें
- आमतौर पर वैक्सीन वायरस के मौजूदा स्ट्रेन का इस्तेमाल करके बनाई जाती हैं
- एंटीजन वैक्सीन के जरूरी हिस्से होते हैं क्योंकि इम्यून सिस्टम इन्हीं पर हमला करना सीखता है
- कुछ वायरस रूप बदलने या म्यूटेट में माहिर होते हैं, इसलिए वैक्सीन बेअसर हो सकती हैं
- कोविड-सर्दियों के फ्लू की वैक्सीन को नियमित रूप से अपडेट करने की जरूरत होती है
- यह पहली बार है जब AI से बनाए गए एंटीजन का इंसानों पर ट्रायल किया गया
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोनाथन हीनी ने कहा, बीमारी से जंग में हमेशा पीछे रहते हैं. हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह है सबसे आगे रहना और इतना आगे कि हम नए प्रकोप या महामारी से बचाव कर सकें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें