पश्चिमी देश के लोगों को सबसे ज्यादा डर किसका? 5 देशों में से 4 में मिला में मिला एक जैसा जवाब, Poll

WW3:पांच देशों के दस हजार लोगों के बीच ये सर्वे हुआ है. पश्चिमी देशों का अमेरिका पर भरोसा कम हुआ है और उन्हें गठबंधन अस्थिर लग रहे हैं.

Published date india.com Published: February 18, 2026 2:52 PM IST
पश्चिमी देश के लोगों को सबसे ज्यादा डर किसका? 5 देशों में से 4 में मिला में मिला एक जैसा जवाब, Poll
(photo credit reuters, for representation only)

WW3: पश्चिमी देश के लोग डरे हुए हैं. बड़ी संख्या में वहां के लोगों को लगता है कि जल्द दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है. मार्च 2025 में इंडिपेंडेंट पोलस्टर पब्लिक फर्स्ट के एक पोल में यह दावा किया गया है.

किस-किस देश में हुआ सर्वे

पोल में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के लोगों से सवाल किया गया था. यह पोल हर देश में 2,000 से ज्यादा वोटरों को शामिल करते हुए किया गया. यानी कुल 10 हजार लोग इसमें शामिल हुए. 6 से 9 फरवरी के बीच यह सर्वे हुआ है.

क्या-क्या पूछा सवाल

पोल में विश्व युद्ध-3 जैसा संघर्ष के नए दौर के शुरू होने के जोखिम के बारे में लोगों की बढ़ती चिंता के बारे में बताया गया है. फिर लोगों से पूछा गया कि क्या उनको दुनिया किसी बड़ी लड़ाई की तरफ जाती हुई दिख रही है.

क्या दिया लोगों ने जवाब

पॉलिटिको के मुताबिक, पोल में शामिल चार देशों से ज्यादातर जवाब देने वालों को लगता है कि दुनिया तेजी से खतरनाक मोड़ की तरफ जा रही है और अगले पांच साल में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है.

किन देशों में ज्यादा डर

अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन के लोगों ने मुताबिक इस दशक के बाद तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की संभावना बहुत ज्यादा लगती है. यूके के 43 फीसदी लोगों के मुताबिक 2031 तक एक नया वर्ल्ड वॉर की ‘बहुत संभावना’ है. वहीं अमेरिका के 46 प्रतिशत लोग ऐसा सोचते हैं. अमेरिका, यूके, फ्रांस और कनाडा में कम से कम 33 फीसदी लोगों का मानना है कि अगले पांच सालों में युद्ध में न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल होने की संभावना काफी ज्यादा है

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पोल की बड़ी बातें

  • यूरोप में शांति के लिए रूस को सबसे बड़ा खतरा माना गया है
  • कनाडाई ट्रंप के अमेरिका को सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मान रहे हैं
  • सिर्फ जर्मनी में लोगों को लगता है कि ग्लोबल वॉर होने की संभावना नहीं है.

पब्लिक फर्स्ट में पोलिंग के हेड सेब राइड का कहना है कि हालिया महीनों में पश्चिमी लोगों का नजरिया बदला है. इसलिए उन्हें दुनिया असुरक्षित दिख रही है. युद्ध की संभावना है और गठबंधन अस्थिर हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.