World’s tallest bridge: कहां बनकर तैयार है कुतुब मीनार से 8 गुना ऊंचा ब्रिज, जानें खासियत

World tallest bridge: दुनिया का सबसे ऊंचा पुल 2025 में खुलेगा. यह पुल 240 फीट की कुतुब मीनार से 8 गुना ज्यादा ऊंचा है और गहरी नदी घाटी पर बना है. इसकी ऊंचाई 2,000 फीट है.

Published date india.com Published: January 24, 2025 11:35 AM IST
World’s tallest bridge: कहां बनकर तैयार है कुतुब मीनार से 8 गुना ऊंचा ब्रिज, जानें खासियत

World tallest bridge: दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, जो एक घाटी से 2,000 फीट ऊपर है, इस साल के अंत में खुलने वाला है. गुइझोउ प्रांत में चीन का हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज (Huajiang Grand Canyon Bridge), एफिल टॉवर से दोगुना ऊंचा है. वहीं भारत की कुतुब मीनार से यह 8 गुना ऊंचा है.

खासियत

-0.9 मील (1.44 किलोमीटर) लंबी संरचना
-बीपन नदी पर बना है ये 2,050 फीट ऊंचा पुल
-घाटी पार करने में लगता है एक घंटे का वक्त
-पुल बनने के बाद यह समय घटकर दो मिनट हो जाएगा
-पुल का प्राथमिक भार वहन करने वाला हिस्सा, 93 खंडों से बना है
-कुल वजन 22,000 टन है, जो एफिल टॉवर के वजन का तीन गुना है
-227 मिलियन पाउंड की इस परियोजना पर काम 2022 में शुरू हुआ

लगा पुल का अंतिम हिस्सा

इस विशाल सस्पेंशन ब्रिज का अंतिम हिस्सा 20 जनवरी को लगाया गया है. शुक्रवार को बिल्डरों ने 215 मीट्रिक टन वजन के अंतिम स्टील सुदृढीकरण स्थापित किया. यह चीन की सबसे ऊंची इमारत 632 मीटर लंबाई वाली 128 मंजिला शंघाई टॉवर जितना ही ऊंचा है. विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ, यह पुल क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तैयार है.

गुइझोऊ परिवहन विभाग के उप निदेशक चेन जियानलेई ने चाइना डेली को बताया, हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज के पूरा होने से पड़ोसी शहरों गुइयांग, अंशुन और कियानक्सिनन के बीच आर्थिक संबंध मजबूत होंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्य इंजीनियर ने कहा है कि अपने प्रोजेक्ट को जीवंत होते देखकर उन्हें “उपलब्धि और गर्व की गहरी अनुभूति होती है. शुक्रवार के विशाल ऑपरेशन के बाद, पुल अब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बाकी निर्माण कार्य महीने के अंत में चीनी नव वर्ष के बाद निर्धारित है. अभी दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज से लगभग 200 मील उत्तर में स्थित गुइझोउ प्रांत में बेइपानजियांग ब्रिज के पास है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.