Your Pathetic Record Speaks For Itself India Hit Backs To Pakistan Over Minorities Issue
‘आपका दयनीय रिकॉर्ड सब बयां करता है…’, अब इस मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान का खुद का अल्पसंख्यकों को लेकर रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है, इसलिए उसे दूसरों पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
India Hit Back at Pakistan: अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर पाकिस्तान की तरफ से लगाए गए आरोपों पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को बदनाम करने की कोशिशों को खारिज करते हुए भारत ने साफ कहा कि अल्पसंख्यकों के मामले में पाकिस्तान का खुद का रिकॉर्ड बेहद दयनीय रहा है, इसलिए उसके आरोपों की कोई विश्वसनीयता नहीं है.
विदेश मंत्रालय ने सोमवार (29 दिसंबर) को भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार के पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि इस्लामाबाद अपनी ही देश में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले ‘भयानक और व्यवस्थित उत्पीड़न’ से ध्यान हटाने के लिए भारत पर उंगली नहीं उठा सकता.
भारत का करारा जवाब
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की भारत से जुड़ी कथित घटनाओं पर की गई टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम ऐसे देश से आई टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज करते हैं, जिसका इस मुद्दे पर दयनीय रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है. पाकिस्तान में विभिन्न आस्थाओं के अल्पसंख्यकों के साथ होने वाला भयानक और प्रणालीगत उत्पीड़न एक स्थापित तथ्य है. उंगली उठाने से यह सच्चाई छिपाई नहीं जा सकती.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.